बिहारशरीफ, मार्च 17 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। श्रम संयुक्त भवन में मंगलवार को जॉब कैंप लगा। इसमें पांच नियोक्ताओं ने ऑफलाइन कैंप में तो एक नियोक्ता ने ऑनलाइन साक्षात्कार लिया। इसमें 124 युवा शामिल हुआ। प्रथम समेत अन्य नियोक्ताओं ने 24 युवाओं का अगले चरण के लिए चयन किया है। बुधवार को भी साक्षात्कार लिया जाएगा। इसके बाद चयनित युवाओं की अंतिम सूची बनायी जाएगी। जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने बताया कि इस कैंप में 18 साल से 35 साल तक के आठवीं पास से डिग्रीधारी युवक शामिल हो सकते हैं। वे अपनी योग्यता के अनुसार इसमें रोजगार पा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। इस ग्रुप पर इस तरह की सूचनाएं युवाओं तक पहुंचायी जा रही है। इसमें उत्सव कुमार, राम मोहन प्रसाद, अजय कुमार, सुनील कुमार व अन्य ने सहयोग किया।...