सासाराम, जनवरी 30 -- सासाराम। अवर प्रादेशिक नियोजनालय डालमियानगर के तत्वावधान में 31 जनवरी को विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। जॉब कैंप में टाटा, एआईए, बीमा कंपनी द्वारा सेल ऑफिसर के कुल 10 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों के पास बायोडाटा, पता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं बैंक पासबुक होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को 12000 प्रतिमाह वेतन के साथ-साथ आकर्षक इंसेंटिव भी प्रदान किया जाएगा। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा उससे अधिक होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...