दरभंगा, मई 6 -- दरभंगा। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय के माध्यम से 13 मई को संयुक्त श्रम भवन, रामनगर में, 15 मई को सिंहवाड़ा प्रखंड के बीएसडीसी केवायपी सेंटर में, 16 मई को बहेड़ी प्रखंड के एसडीसी केवायपी सेंटर, 18 मई को केवटी के एसडीसी केवायपी सेंटर तथा 19 मई को बेनीपुर के बीएसडीसी केवायपी सेंटर में जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई डिप्लोमा उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...