शाहजहांपुर, मई 10 -- शाहजहांपुर। लोधीपुर स्थित जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को कक्षा 10 और 12 के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मौजूद रहे। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में मंडल स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले तथा जिले के टॉपर विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि छात्र-छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही बेहतर परिणाम संभव हो पाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। का...