मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- औराई। रामजेवर उच्च विद्यालय के खेल मैदान में औराई टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच तेज इलेवन औराई और जॉनी इलेवन मेडिडीह के बीच खेला गया। तेज इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी जॉनी इलेवन मेडिडीह की टीम ने मो़ रजाउद्दीन के शानदार 58 रनों की बदौलत निर्धारित 16 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 192 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में तेज इलेवन औराई 19 रनों से मुकाबला हार गया। इस प्रकार जॉनी इलेवन मेडिडीह सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया। विजेता टीम के आलराउंडर खिलाड़ी मो़ रजाउद्दीन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...