मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- औराई। रामजेवर उच्च विद्यालय के खेल मैदान में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच जॉनी इलेवन मेडिडीह और खानपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जॉनी इलेवन ने निर्धारित 16 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खानपुर की टीम 116 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार जॉनी इलेवन मेडिडीह ने 54 रनों से मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गया। 92 रनों की पारी खेलने पर बल्लेबाज गुलाब को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आयोजन समिति के धर्मेंद्र कुमार राहुल कुमार, रोहित कुमार, मो. साकिब आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.