लखनऊ, जून 15 -- लखनऊ विकास प्राधिकरण के उद्यान विभाग की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। जनेश्वर मिश्र पार्क में कटी झाड़ियों और पत्तियों में आग लगने के मामले में नोटिस मिलने के बाद अब बसंतकुंज योजना स्थित जॉगर्स पार्क की बदहाल स्थिति और रखरखाव में लापरवाही को लेकर उद्यान अधिकारी शशि कुमार भारती पर एक और कार्रवाई शुरू हो गई है। एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर उद्यान अधिकारी को कड़ा चेतावनी पत्र जारी किया है। -----

निरीक्षण में सामने आई पार्क की दुर्दशा उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के दो बार निरीक्षण में बसंतकुंज योजना के जागर्स पार्क में हरियाली सूखती मिली, अनुरक्षण कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया और कई स्थानों पर साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण के कार्य अधूरे मिले। निरीक्षण के दौरान पार्क के रखरखाव, क्षतिग्र...