गाज़ियाबाद, जून 13 -- गाजियाबाद। वेव स्पोर्ट अकादमी में शनिवार को क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जैस्मिन क्रिकेट टीम और वेव वॉरियर्स के बीच मैच खेला गया, जिसमें जैस्मिन क्रिकेट टीम तीन विकेट से विजेता बनी। टॉस जीतकर जैस्मिन क्रिकेट टीम ने गेंदबाजी चुनी। वेव वॉरियर्स ने बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 153 रन बनाकर सभी विकेट खो दिए। इसमें आर्यन चौधरी ने 42 और अमन ने 32 रन का योगदान दिया। दूसरी टीम से अनुपम अमित चौधरी और कृष्ण ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी जैस्मिन क्रिकेट टीम ने 15.2 ओवर में सात विकेट खोकर 156 रन बना लिए। अमित चौधरी ने 72 और हिमांशु ने 41 रन की पारी खेली। यह भी पढ़ें- जैस्मिन क्रिकेट टीम ने तीन विकेट से मैच जीता वेव वॉरियर से गेंदबाजी में आर्यन चौधरी और शैलेश ने तीन-तीन विकेट लिए। अमित चौधरी मैन ऑफ द मैच बने।

हिंदी ...