जैसे श्रीराम अयोध्या में मुस्कुरा रहे, वैसे ही गोपाल कृष्ण भी मुस्कुराएंगे, कोई ताकत इसे नहीं रोक सकती: CM मोहन यादव
वाराणसी, नवम्बर 11 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है कि जिस तरह अयोध्या में भगवान राम मुस्कुरा रहे हैं, उसी तरह जल्द ही गोपाल कृष्ण भी मुस्कुराएंगे और इस काम को होने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। यादव ने यह बात उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में कही, जहां पर वे मंगलवार को आयोजित 'अखिल भारतीय गोवर्धन पूजनोत्सव' में शामिल होने पहुंचे थे। हालांकि इस दौरान उन्होंने मथुरा का नाम तो नहीं लिया, लेकिन सब समझ गए कि उनका आशय मथुरा में जारी ज्ञानवापी मस्जिद विवाद को लेकर था। जिसे लेकर हिंदू पक्ष का दावा है कि यह मस्जिद श्रीकृष्ण जन्मभूमि के ऊपर बनी हुई है। कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने भगवान कृष्ण को लोकतंत्र के सबसे बड़े नायकों में से एक भी बताया और कहा कि जब उन्होंने द्वारका त्यागी, तो वहां अपने पुत्र को नहीं ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.