धनबाद, फरवरी 4 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बुधवार को अपना 54वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान धनबाद में हुए मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्टी की नींव रखने वाले अपने पिता शिबू सोरेन को याद किया, साथ ही झारखंड के लोगों के साथ बीते सालों में हुए भेदभाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश चलाने में झारखंड का बहुत बड़ा योगदान है लेकिन फिर भी इस राज्य के लोगों को यातनाएं, गरीबी और अशिक्षा मिली। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमसे सौतेला व्यवहार करती है। पर हमने भी प्रण लिया है जैसे लड़कर झारखंड लिया था, वैसे ही अधिकार के लिए भी लड़ा जाएगा, चाहे वो राजनीतिक लड़ाई हो या कानूनी लड़ाई हो। कार्यक्रम में बोलते हुए सोरेन ने कहा, 'सभी को हार्दिक बधाई, आभार और जोहार। आज जोहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.