जैसे भूकंप आ गया हो, मलबे से आवाजें; दिल्ली बिल्डिंग हादसे के चश्मदीद ने क्या बताया?
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- दिल्ली में एकबार फिर एक इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। घटना दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को दोपहर डेढ़ बजे हुई। अचानक भरभरा कर एक पीजी इमारत गिर गई। मलबे में कई छात्र दब गए। कुछ छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अन्य को बचाने का काम जारी है। सूचना मिलते ही दमकल, पुलिस, एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद के साथ बचाव अभियान शुरू किया। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के समय ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो।भूकंप जैसी गड़गड़ाहट, सामने था खौफनाक मंजर एक चश्मदीद ने बताया कि घटना स्थल से थोड़ी ही दूर पर मेरी दुकान है। हम दुकान में बैठे थे तभी अचानक भूकंप जैसी गड़गड़ाहट सुनाई दी। हम तुरंत बाहर भागे तो सामने दिल दहला देने वाला मंजर था। मौके पर बहुत धूल थी। पूरी इमारत गिर चुकी थी।मलबे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.