नई दिल्ली, जुलाई 23 -- रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व एलजी किरण बेदी ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन से सीख लेते हुए केंद्र सरकार को एक नया विचार दिया है। बेदी ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए सुझाव दिया है कि जिस तरह सीमा पर सेना से आगे बॉर्डर सिक्यॉरिटी फोर्स (बीएसएफ) को तैनात किया जाता है, उसी तरह इस तरह के छात्र आंदोलनों को संभालने के लिए पुलिस से आगे सिविल डिफेंस को तैनात किया जाए, जिनके पास लाठी-डंडा या अन्य कोई हथियार ना हो। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर ही पुलिस को आगे किया जाएगा। जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से आंदोलन कर रही सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच पिछले तीन दिनों में कई बार टकराव की नौबत आ चुकी है। आंदोलनकारियों की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि पुलिस...