नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- रोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बन गए हैं। 5 बार एमआई को ट्रॉफी जिताने वाले इस कप्तान से फ्रेंचाइजी ने अचानक 3 साल पहले कप्तानी छीन ली थी। गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड कर उन्होंने डायरेक्ट टीम का कप्तान बना दिया था। उनके इस फैसले से ना रोहित शर्मा के फैंस खुश थे और ना ही मुंबई इंडियंस के। इसी वजह से जब भी मुंबई की टीम किसी भी मैदान पर खेलती थी तो हार्दिक पांड्या के खिलाफ हूटिंग की जाती थी। हालांकि तीन साल निराशाजक प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस ने अपनी गलती सुधार ली है। हार्दिक पांड्या को उन्होंने पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड कर टीम से एक बार फिर बाहर का रास्ता दिखाया है और रोहित को फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है। हालांकि पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन का मानना है कि रोहित को फिर से कप्तान ...