मुख्य संवाददाता, अप्रैल 7 -- UP News: जैसी करनी, वैसी भरनी कहवात बरेली सड़क हादसे पर सटिक बैठती है। दरअसल, दो दिन पहले हुए एक्सीडेंट में मरने वाले तीन लोग और चौथा घायल युवक किडनैपर निकले। ये सभी एक ऑटो चालक और उसके दो मासूम बेटों का अपहरण कर लाए थे। हालांकि आपसी अनबन के चलते वे बच्चों को वापस हरियाणा के गुरुग्राम छोड़ने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे में अपहृत दोनों बच्चे भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उनके पिता को पुलिस ने एक आरोपी के घर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक घायल समेत दो अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया है। बरेली एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि रविवार शाम बड़ा बाईपास पर एक बोलेरो सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई थी। हादसे में बोलेरो सवार फरीदपुर के टांडा सिकंदर...