नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- एटीट्यूड का मतलब हर बात पर अकड़ दिखाना नहीं होता। कई बार इसका मतलब बस इतना होता है कि आपको अपनी कीमत पता है और हर किसी की बात का जवाब देना जरूरी नहीं समझते। सोशल मीडिया पर भी लोग ऐसी छोटी और दमदार लाइनें पसंद करते हैं, जो बिना ज्यादा कुछ कहे सामने वाले तक बात पहुंचा दें। कभी अपनी पहचान बताने के लिए, कभी किसी को जवाब देने के लिए और कभी सिर्फ अपने मूड के हिसाब से स्टेटस लगाने के लिए एटीट्यूड शायरी खूब पसंद की जाती है। अगर आप भी ऐसी ही छोटी, सीधी और थोड़ी हटके शायरियां ढूंढ रहे हैं, तो यहां आपको 40 अलग-अलग अंदाज की दो लाइन वाली शायरियां मिलेंगी। 1. हमसे जलने वालों की भी अलग कहानी है, हम जहां खड़े हों, वहीं उनकी परेशानी है। 2. मुझे समझने में थोड़ा वक्त लगेगा, क्योंकि मैं किताब नहीं, पूरा किस्सा हूं। यह भी पढ़ें- पार्टन...