जैसलमेर, जुलाई 31 -- राजस्थान के जैसलमेर जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के युवा अधिकारी मेजर हमजा आरिफ की मौत हो गई। हादसा सदर थाना क्षेत्र के थईयात के पास हुआ, जहां सेना की टाटा सफारी SUV अचानक सड़क पर आए ऊंट से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन चार से पांच बार पलटते हुए करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया। इस दुर्घटना में 26 वर्षीय मेजर हमजा आरिफ की जान चली गई, जबकि उनके साथ मौजूद दो लेफ्टिनेंट गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, मिलिट्री पुलिस और सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।ड्यूटी पूरी कर लौट रहे थे सेना के अधिकारी पुलिस के अनुसार, मेजर हमजा आरिफ अपने दो साथी अधिकारियों के साथ सैन्य ड्यूटी पूरी कर आर्मी स्टेशन लौट रहे थे। देर रात करीब 12:30 बजे जैसलमेर शहर से लगभग 18 किलोमीटर...