जैसलमेर, मार्च 10 -- दुनिया में बढ़ते युद्ध और ड्रोन हमलों के खतरे के बीच भारतीय सेना ने राजस्थान की तपती रेत में अपनी हवाई सुरक्षा ताकत का जबरदस्त प्रदर्शन किया। जैसलमेर के पास पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में सेना की दक्षिणी कमान की एयर डिफेंस ब्रिगेड ने हाई-इंटेंसिटी फायरिंग अभ्यास किया, जिसमें आसमान में घुसपैठ करने वाले दुश्मन के ड्रोन को निशाना बनाकर कुछ ही सेकंड में मार गिराया गया। यह अभ्यास ऐसे समय हुआ है जब वैश्विक स्तर पर युद्ध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और ड्रोन तथा स्वार्म ड्रोन बड़े खतरे के रूप में उभर रहे हैं। इसी खतरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना ने अपनी एयर डिफेंस क्षमता को परखने और मजबूत करने के लिए यह विशेष सैन्य अभ्यास किया।काल्पनिक दुश्मन के ड्रोन. और तुरंत जवाब अभ्यास के दौरान युद्ध जैसे हालात का माहौल तैयार किया गय...