जैसलमेर, अप्रैल 5 -- जैसलमेर जिले के रामदेवरा क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार को 12 वर्षीय स्कूल छात्रा पर एक व्यक्ति ने ब्लेड से हमला कर दिया। आरोपी छात्रा को जबरन अपने साथ ले जाने की फिराक में था लेकिन जब बच्ची ने विरोध किया तो आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए गले पर ब्लेड से वार कर दिया। मासूम छात्रा ने आरोपी के चंगुल से छूटने के लिए शोर मचाया और आस-पास मौजूद लोगों से मदद मांगी। आरोपी की पहचान भरत भील (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। यह भी पढ़ें- जयपुर में पत्नी की हत्या के बाद शव के पास रातभर बैठा रहा पतिखुद को छुड़ाने का प्रयास किया पुलिस के अनुसार, यह घटना तब घटी जब लड़की स्कूल से घर लौट रही थी और एक व्यक्ति ने उसक...