हाजीपुर, मई 21 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र आरएन कॉलेज हाजीपुर में भूगोल विभाग की ओर से गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस की पूर्व संध्या पर 'एक्टिंग लोकली फॉर ग्लोबल इम्पैक्ट' थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संकटग्रस्त जीवों एवं जैव विविधता संरक्षण से संबंधित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन और डिजिटल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करना था। प्राचार्य प्रो. विनोद मंडल ने अध्यक्षता करते हुए जैव विविधता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने इसे भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़कर देखने की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि वर्तमान समय में जैव विविधता संरक्षण केवल पर्यावरणीय आवश्यकता नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व से जुड...