सासाराम, मई 19 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के खैरा भूधर गांव में प्रज्ञा प्रवाह चित्ति के बैनर तले पर्यावरण चेतना कार्यक्रम का आयोजन जिला संयोजक डा. दिलीप कुमार की देखरेख में किया गया। संचालन संयोजक अजय शंकर तिवारी ने किया। सैसड़ मठ के महंथ उद्धव प्रपन्नाचार्य जी महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण तथा दीप प्रज्वलन कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जैव विविधता संरक्षण, प्रकृति संतुलन और बढ़ते पर्यावरण संकट पर गंभीर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- ताकुला में वनाग्नि चौपाल का आयोजन हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...