गोंडा, मई 22 -- गोंडा, संवाददाता। विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर एलबीएस पीजी कॉलेज के विज्ञान परिसर के कृषि संकाय की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा जैव विविधता के महत्त्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पोस्टर, विचार एवं जागरूकता संदेश प्रस्तुत किए। साथ ही जैव विविधता संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जैव विविधता मानव जीवन का आधार है। पेड़-पौधे, जीव-जंतु तथा प्राकृतिक संसाधन पृथ्वी पर जीवन संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- पर्यावरण ...