अररिया, मई 22 -- अररिया, वरीय संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के मौके पर शुक्रवार 22 मई को अररिया वन प्रमंडल अंतर्गत कुसियारगांव जैव विविधता उद्यान में रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस आयोजन का शुभारंभ राधेश्याम राय वनों के क्षेत्र पदाधिकारी अररिया प्रक्षेत्र के द्वारा किया गया।आयोजन में शामिल किसानों एवं उद्यान में घूम रहे पर्यटकों को जैव विविधता का महत्त्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विभागीय लोगों , पार्क पर्यटकों एवं किसानों के द्वारा उद्यान परिसर में जैव विविधता के महत्त्व वाले विभिन्न प्रजाति के पौधों (जामुन, आंवला,छतवन) का पौधारोपण किया गया।मौके पर वनरक्षी गौरव कुमार, अरमान खान, अभिषेक कुमार वनकर्मी केदार सिंह,आलोक यादव,गगन यादव एवं अन्य वन कर्मी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- जैव विविधता दिवस पर कुसियार...