इटावा औरैया, जून 28 -- इटावा, संवाददाता। पर्यावरणविद डॉ. राजीव चौहान ने कहा है कि जिले में यमुना का क्षेत्र जैव विविधता के भंडार है। स्थिति यह है कि अभी भी लकड़बग्घा और सियार इस क्षेत्र में काफी संख्या में देखे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि खड़ेश्वर मंदिर के पास स्थित यमुना नदी के वन क्षेत्र में कई प्रकार की पेड़ पौधों की प्रजातियां व पक्षियों की प्रजातिया देखने को मिलती है। स्कान की ओर से आयोजित नेचर वाक में डॉ. अत्री गुप्ता ने बताया इस क्षेत्र में पेड़ पौधों की 35 प्रजातियां और पक्षियों की 17 प्रजातियां देखी गईं। इस दौरान ग्रीन बी ईटर ,स्वैलो टर्न और पाइड किंगफिशर भी देखने को मिले। रविवार को खड़ेश्वर मंदिर अड्डा जोहाना के आसपास स्थित यमुना नदी वन क्षेत्र में नेचर वॉक का आयोजन किया गया। इस मौके पर विनीत चौहान, डीपीओ नमामि गंगे संजीव चौह...