कानपुर, फरवरी 26 -- जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए डीएवी कॉलेज ने अलीगढ़ की आकाश हर्बोफार्मिंग प्रा. लि. के साथ समझौता किया है। जिसके तहत शिक्षा, प्रशिक्षण एवं उन्नत जैव-प्रौद्योगिकी अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा। डीएवी कॉलेज में हुए समझौते पर प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार दीक्षित और आकाश हर्बोफार्मिंग के निदेशक डॉ. विश्वजीत सिंह ने हस्ताक्षर किया। दोनों संस्थान के शिक्षक जैव प्रौद्योगिकी, पौध ऊतक संवर्धन (टिशू कल्चर), कृषि जैव प्रौद्योगिकी, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा अनुसंधान परियोजनाओं पर मिलकर काम करेंगे। कॉलेज के प्लांट मॉलिक्यूलर बायोलॉजी प्रयोगशाला में जीनोम-संपादित कपास के लिए टिशू कल्चर प्रोटोकॉल विकसित किए जाएंगे। साथ ही, एप्लाइड प्लांट रिसर्च लैब में जीनोम-संपादित रागी फसलों के क्रॉस, रोग-प्रतिरोधकता बढ़ाने के लिए त...