वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मेडिकल साइंसेज (सीईएमएस) में गुरुवार को फास्ट प्रोटीन लिक्विड क्रोमैटोग्राफी (एफपीएलसी) प्रणाली एकेटीए प्योर 25एम स्थापित की गई। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने जैव-चिकित्सा अनुसंधान की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में अत्याधुनिक सुविधा का शुभारंभ किया। कुलपति ने कहा कि जैव चिकित्सा अनुसंधान में यह प्रणाली नए प्रतिमान स्थापित करेगी। यह प्रणाली प्रोटीन शुद्धिकरण प्रक्रिया को सुगम बनाते हुए कई दिन में पूरी होने वाली प्रक्रिया को कुछ ही घंटों में कर सकती है। इससे जटिल जैविक नमूनों के विश्लेषण के साथ शोध में उपयोगी सिद्ध होती है। उन्होंने कहा कि प्रो. संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि विशेषकर वैक्सीन, औषधियों के क्षेत्र में काफी उपयोगी होगी। इस अत्याधुनिक प्रणाली की स...