पूर्णिया, जून 4 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र पूर्णिया जलालगढ़ की ओर से खेत बचाओ अभियान के तहत जलालगढ़ पंचायत के दर्जियाबारी गांव में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, प्राकृतिक खेती तथा संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. के.एम. सिंह ने जैव उर्वरकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनके उपयोग से मिट्टी में लाभकारी सूक्ष्मजीवों की संख्या बढ़ती है, जिससे फसलों को आवश्यक पोषक तत्व आसानी से उपलब्ध होते हैं। साथ ही रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होती है और मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार आता है। यह भी पढ़ें- हरी खाद का प्रयोग कर खेतों को बचाएं: डॉ.नवीन उन्होंने किसानों क...