जैव-ईंधन, हरित ऊर्जा तथा हाइड्रोजन आधारित ईंधन शोध जरूरी: प्रो. रमा शंकर दुबे
गोरखपुर, जुलाई 21 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से दो सप्ताहीय रिफ्रेशर कोर्स बायो टेक्नोलॉजी फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट का शुभारंभ सोमवार को ऑनलाइन माध्यम से हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान, नई दिल्ली के चांसलर प्रो. रमा शंकर दुबे ने कहा कि जैव प्रौद्योगिकी आज खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा के क्षेत्र में सतत विकास की चुनौतियों का सबसे प्रभावी समाधान बनकर उभरी है। उन्होंने बायोफर्टिलाइजर, ब्लू-ग्रीन एल्गी, एजोला, ट्राइकोडर्मा आधारित जैव-कीटनाशकों, जैव-ईंधन, हरित ऊर्जा तथा हाइड्रोजन आधारित ईंधन पर अनुसंधान को समय की आवश्यकता बताया। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि सतत विकास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.