बेगुसराय, जून 5 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। 'खेत बचाओ अभियान' के तहत शुक्रवार को चलकी गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में लगभग 70 किसानों, महिला किसानों, कृषि विद्यार्थियों एवं ग्रामीण युवाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य संवर्धन एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर पौधरोपण कर हरित पर्यावरण का संदेश भी दिया गया। यह भी पढ़ें- खेतों में करें जैविक खाद का अधिक से अधिक प्रयोग : बीएओकार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विज्ञान केंद्र खोदावन्दपुर के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. राम पाल ने की। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर है।उर्वरकों क...