आगरा, मार्च 21 -- नमामि गंगे जैविक खेती कार्यक्रम में आयोजित जैविक मेला गोष्ठी में जनपद के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया है। मेला का आयोजन कृषि प्रसार विभाग के द्वारा विकास भवन में आयोजित किया गया। कृषि विशेषज्ञों ने मेला के दौरान किसानों को जैविक खेती के बारे में जानकारी दी। शुक्रवार को गोष्ठी के दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को जैविक खेती के महत्व, इसके वैज्ञानिक तरीकों तथा पर्यावरण संरक्षण में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। किसानों को बताया गया कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से जहां भूमि की उर्वरता प्रभावित होती है। वहीं जैविक खेती अपनाने से मिट्टी की गुणवत्ता सुधरती है और उत्पादन अधिक टिकाऊ बनता है। जैविक उत्पादों की बाजार में बढ़ती मांग के कारण किसानों को बेहतर मूल्य भी प्राप्त होता है। अधिकारियो...