रामगढ़, जून 24 -- मांडू, निज प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) मांडू में बुधवार को जैविक खेती विषयक पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जैविक खेती से उत्पादन लागत घटती है और किसानों को बेहतर लाभ मिलता है। उन्होंने किसानों से रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने की अपील की।कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिकों ने जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट और प्राकृतिक कीट प्रबंधन की जानकारी दी। किसानों को मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लिए जैविक खेती के महत्व से अवगत कराया गया। इस दौरान किसानों ने भी खेती से जुड़ी समस्याओं और अनुभवों को साझा किया।मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव बावला,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद...