जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, पर्यावरण भी रहेगा सुरक्षित
रुद्रपुर, जून 13 -- पंतनगर, संवाददाता। समेटी-उत्तराखंड द्वारा पंतनगर विश्वविद्यालय में 10 से 13 जून तक 'जैविक खेती-जैविक फसल एवं सब्जी उत्पादन तकनीक' विषय पर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 48 विभागीय अधिकारियों और प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र में निदेशक प्रसार शिक्षा एवं समेटी डॉ. जितेंद्र क्वात्रा ने कहा कि मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए जैविक खेती आज की आवश्यकता है। इससे सुरक्षित खाद्य उत्पादन के साथ किसानों की उत्पादन लागत घटती है और बेहतर मूल्य मिलने से उनकी आय में वृद्धि होती है। प्रशिक्षण के दौरान विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने जैविक फसल एवं सब्जी उत्पादन, प्राकृतिक खेती, जैव उर्वरकों के उपयोग, जैविक रोग एवं कीट नियंत्रण, पॉलीहाउस तकनीक, सूक्ष्म ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.