जैविक खेती से घट रही लागत, बढ़ रही किसानों की कमाई
गोरखपुर, सितम्बर 9 -- गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के बढ़ते खर्च के साथ मिट्टी की घटती उर्वरा शक्ति ने किसानों को खेती के दूसरे विकल्प तलाशने को मजबूर किया है। अब गोरखपुर के किसान प्राकृतिक और जैविक खेती को कम लागत में अधिक मुनाफे का जरिया बना रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित प्रोत्साहन योजनाओं से किसानों का रुझान जैविक खेती की ओर तेजी से बढ़ा है।
कृषि विभाग की पहल कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. धनंजय सिंह के मुताबिक, परंपरागत कृषि विकास योजना और नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के जरिए किसानों को जैविक व प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। क्लस्टर आधारित मॉडल के तहत 20 से 50 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों के समूह बनाकर जैविक खेती कराई जा रही है। किसानों को जैविक खाद, बीज, वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.