बलरामपुर, मार्च 24 -- गैसड़ी। कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा में नेचर बायो फूड के तत्वावधान में किसानों के लिए जैविक खेती विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ. अश्वनी वर्मा ने किसानों को जैविक खेती के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ढैंचा के लाभ, जैविक विधि से धान उत्पादन, डीएसआर व एसआरआई पद्धति, जीवामृत, घनजीवामृत और वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जैविक खेती अपनाने से लागत में कमी आती है और उत्पादन की गुणवत्ता व मात्रा दोनों बढ़ती हैं। वहीं प्रोजेक्ट मैनेजर सौरभ श्रीवास्तव ने बासमती धान की व्यावसायिक खेती और विपणन के अवसरों पर चर्चा की। कार्यक्रम में कई प्रगतिशील किसान मौजूद रहे और उन्होंने प्रशिक्षण को उपयोगी बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...