एटा, फरवरी 5 -- एटा महोत्सव के भव्य पंडाल में गुरुवार दोपहर को प्रांतीय किसान सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें किसानों ने अपनी वर्तमान परिस्थितियों पर मंथन कर भविष्य में खेती को लाभप्रद बनाने की रणनीति तैयार की। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उप कृषि निदेशक सुमित कुमार और विशिष्ट अतिथि जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने किसानों को आधुनिक तकनीक से जुड़ने की सलाह दी। सम्मेलन संयोजक एवं अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने कहा कि किसान अपनी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा समेत अन्य वक्ताओं ने आवारा पशुओं की समस्या, खाद-बीज की उपलब्धता और फसलों के उचित दाम जैसे गंभीर विषयों पर अपने विचार रखे। इस मौके पर सुरेंद्र शास्त्री, बल्ले चौधरी, अनिल कुमार, दौजी राम कुशवाह, अरविं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.