सोनभद्र, मार्च 23 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत बभनडीहा के सामुदायिक परिसर में रविवार को बीएचयू के कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से किसान गोष्ठी का आयेाजन डॉ. रामस्वरुप मीना के निर्देशन में किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत बभनडीहा, भलूही व बलियरी के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के किसानों तथा समूह से जुड़ी महिलाओं को मक्का तथा उर्द के बीज वितरण कर उन्हें जागरूक किया गया। वहीं जैविक खेती के साथ-साथ मिश्रित खेती के माध्यम से आर्थिक स्वलंबन बनाए जाने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोंड़ ने बताया कि इस प्रकार की कृषि संगोष्ठी का आयोजन आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में बहुत कम हो पाता है। क्योंकि यह क्षेत्र जनपद के सबसे अंतिम छोर है। यहां कोई संस्था, कृषि वैज्ञानिक नहीं आते हैं, तभी हम और हमारे किसान अपने सम...