गुमला, मार्च 11 -- विशुनपुर प्रतिनिधि। गुमला जिले के विशुनपुर प्रखंड अंतर्गत कोकोटोली डीपा बगीचा गांव की रहने वाली शीला उरांव को राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान रांची द्वारा उत्कृष्ट कृषक सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान रांची के नामकुम में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया।समारोह में संस्थान के संयोजक ज्योतिर्मय घोष और निदेशक अभिजीत कर ने शीला उरांव को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान व्यावसायिक और उच्च मूल्य वाली फसलों के उत्पादन तथा बड़े पैमाने पर जैविक खाद तैयार करने के लिए दिया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद शीला उरांव ने बताया कि विशुनपुर प्रखंड सहित गुमला जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए वह लगातार काम कर रही हैं। जैविक खाद के उपयोग से किसान शुद्ध फल और सब्जियों का उत्पादन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.