सीवान, जून 20 -- ​पचरुखी, एक संवाददाता। प्रखंड के मखनूपुर पंचायत में शुक्रवार को किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती से जोड़ने के उद्देश्य से 'कृषि जन कल्याण चौपाल-सह-खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। इस शिविर में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को कम लागत में बेहतर पैदावार करने के कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सहायक तकनीकी प्रबंधक-सह-प्रभारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शशिकांत ठाकुर ने खेतों के गिरते स्वास्थ्य पर चिंता जताई। उन्होंने किसानों से प्रत्येक फसल में मानक के अनुरूप ही रासायनिक खाद का संतुलित प्रयोग करने की अपील की। खेत बचाओ अभियान के तहत उन्होंने मिट्टी जांच के लिए नमूना संग्रह करने की सही विधि और इससे होने वाले लाभों को विस्तार से समझाया, साथ ही जैविक खेती अपनाने पर विशेष जोर दिया। यह भी पढ़ें- रासायनिक उर्वरको...