गिरडीह, जून 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को एकल ग्रामोथान केंद्र के प्रांगण में जैविक खेती कार्यशाला एवं किसान सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम भाजपा प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार के नेतृत्व में हुआ। इसमें एकल ग्रामोथान केंद्र के मृत्युंजय व अजीत की प्रमुख सहभागिता रही। कार्यशाला में गांडेय, बेंगाबाद, जमुआ, बिरनी, बगोदर व पीरटांड़ के जैविक खेती करनेवाले किसान शामिल हुए। सभी किसानों को अंगवस्त्र व फलदार पौधे देकर सम्मानित किया गया। किसानों ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहले रासायनिक उर्वरकों से लागत बढ़ती थी और मिट्टी की उर्वरता घट रही थी। जैविक खेती अपनाने के बाद मिट्टी की गुणवत्ता सुधरी, लागत घटी और फसल की पौष्टिकता बढ़ी। गोबर खाद, वर्मी कम्पोस्ट व जीवामृत से बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। बाजार म...