जैविक खेती करने वाले युवा किसान होंगे सम्मानित : विजय
पटना, मई 14 -- कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कृषि के भविष्य और लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार न केवल जैविक खेती को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा किसानों को प्रोत्साहन और सम्मानित भी करेगी। गुरुवार को वे मीठापुर स्थित कृषि भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। कृषि मंत्री ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में गोबर या बायोगैस को प्रोत्साहित करने के लिए 100 इकाई का लक्ष्य है। इनमें 50 प्रतिशत तक का अनुदान 22 हजार 500 रुपये का प्रावधान है। यह भी पढ़ें- डॉ. चंद्रप्रकाश तिवारी जैविक परिषद में विशेष आमंत्रित सदस्य नामित पक्का वर्मी कम्पोस्ट इकाई, व्यावसायिक वर्मी कम्पोस्ट इकाई पर अनुदान की व्यवस्था की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 7...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.