बिहारशरीफ, फरवरी 27 -- जैविक खेती : क्षेत्रफल में दूसरे, तो उत्पादकों की संख्या में पहले पायदान पर है भारत जैविक कृषि भूमि के मामले में आस्ट्रेलिया दुनिया में नंबर वन दुनिया के कुल 43 लाख में से 23.36 लाख उत्पादक हैं सिर्फ भारत के फोटो : ऑर्गेनिक फॉर्मिंग : बिहारशरीफ शहर के सोहडीह में जैविक खेती करते किसान। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता आशुतोष कुमार आर्य। खेतों में रसायनों के बढ़ते उपयोग से चिंतित देश अपने किसानों को जैविक खेती की ओर ले जाने के लिए प्रयासरत हैं। भारत इस मामले में काफी आगे निकल चुका है। बावजूद, इस क्षेत्र में अब भी काफी संभावनाएं हैं। जैविक कृषि भूमि के मामले में भारत आस्ट्रेलिया के बाद दुनिया में दूसरे स्थान पर है। जबकि, इससे जुड़े उत्पादकों की संख्या में भारत विश्व में अव्वल है। आस्ट्रेलिया में 530 लाख, तो भारत की 45 लाख...