पटना, मार्च 23 -- कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने रासायनिक कीटनाशकों के स्थान पर जैविक कीटनाशी का उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जैविक कीटनाशकों को अपनाकर किसान टिकाऊ खेती अपनाएं। रासायनिक कीटनाशी का इस्तेमाल अनुशंसित दर पर ही करें। सोमवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि रासायनिक कीटनाशकों का अंधाधुंध उपयोग न केवल फसलों की गुणवत्ता प्रभावित कर रही है, बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है। अनुशंसित दर से अधिक कीटनाशकों का उपयोग कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों को बढ़ावा दे सकता है। उन्होंने कहा कि जैविक कीटनाशी जैसे नीम तेल, फफूंदनाशी एवं जीवाणुनाशी का प्रयोग करें, जो पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित हैं। रसायनिक कीटनाशी के प्रभाव से दूध, दही, मांस जैसे पशु-आधारित खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। कीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.