गोड्डा, अगस्त 5 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। आत्मा सभागार संयुक्त जिला कृषि भवन गोड्डा में फसल सुरक्षा कार्यक्रम योजना अंतर्गत कीटनाशी विक्रेता का एकदिवसीय प्रशिक्षण, किसान वैज्ञानिक अंतर मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कृषि पदाधिकारी अभिजीत शर्मा, वरीय वैज्ञानिक केवीके डॉ रवि शंकर, डॉ सूर्य भूषण, वरीय एवं डॉ सरवन कुमार, प्रमोद झा कृषि निरीक्षक तथा उपस्थित कीटनाशी विक्रेता की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा स्वागत भाषण के पश्चात कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही महिला एवं बच्चों को कीटनाशी न बेचे एवं प्रतिबंध दवा की बिक्री न करें के संबंध में बताया गया है।

कीटनाशी के फायदे एवं दुष्प्रभाव डॉ रवि शंकर प्रधान वैज्...