आजमगढ़, जून 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। पवई ब्लाक के करछरा गांव में खेत बचाओ अभियान के तहत सोमवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को संतुलित उर्वरक का प्रबंध एवं पर्यावरण के दुष्परिणाम एवं बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। खेत बचाओ अभियान को संबोधित करते हुए केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एलसी वर्मा ने बताया कि वातावरण प्रदूषण, जल प्रदूषण, मृदा प्रदूषण से बचने के लिए किसानों को नई तकनीक के रूप में जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती पर निर्भर होना होगा। जिससे अनाज का स्वच्छ एवं स्वस्थ्य उत्पादन होगा। स्वस्थ भारत का निर्माण होगा। मत्स्य वैज्ञानिक आदित्य कुमार ने जल प्रदूषण से बचाव, मछलियों के स्वच्छ उत्पादन एवं जैविक मुर्गी पालन पर व्याख्यान दिया। यह भी पढ़ें- नमामि गंगे के तहत प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला, किसान सम...