रुद्रपुर, अप्रैल 6 -- खटीमा। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म की दो छात्राओं ने देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 4-5 अप्रैल को आयोजित की गई थी। विद्यालय की छात्रा दिव्या कापड़ी ने अंडर -20 हाई जंप में, खुशी चौहान ने अंडर-20 जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए इतने बड़े मंच पर प्रतिभाग करना विद्यालय क्षेत्र व राज्य के लिए गर्व की अनुभूति कराने वाला क्षण है। उन्होंने विद्यालय के सभी खेल प्रशिक्षकों को भी शुभकामनाएं प्रेषित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.