हापुड़, अप्रैल 24 -- नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के सभासदों ने गुरूवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम से मुलाकात की। उन्होंने पालिका पर विकास कार्यों व विभिन्न सेवाओं से संबंधित टेंडर प्रक्रिया में निरंतर अनियमितता और मनमानी करने का आरोप लगाया। इस संबंध में डीएम से जांच कर कार्यवाही की मांग की। सभासदों ने अपने शिकायती पत्र में कहा कि बृजघाट में पार्किग स्टैंड, गढ़ में पार्किग स्टैंड एवं एडवरटाईंजिंग के टेंडर एक साथ जारी किए जाते है, लेकिन वर्तमान में बृजघाट और गढ़ पार्किग का टेंडर ई-टेडरिंग वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से जारी किया गया है। जबकि एडवरटाईजिंग से संबंधित टेंडर को जैम पोर्टल पर छिपाकर जारी किया गया है, ताकि चुनिंदा ठेकेदारों को ही इसकी जानकारी हो सकें। यह भी पढ़ें- डीएम को ज्ञापन सौंप की टेंडर रद्द करने की मांग उन्होंने कहा कि प...