गाजीपुर, मार्च 23 -- भांवरकोल। क्षेत्र के चन्दनी गांव निवासी दिलजीत प्रजापति ने 2026 की जैम परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 416 हासिल की है। उनकी इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। दिलजीत को इस उपलब्धि के आधार पर देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों में प्रवेश मिलने की प्रबल संभावना है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चन्दनी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की और अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया। दिलजीत ने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हो सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.