नई दिल्ली, मार्च 31 -- वह जैमी ओवर्टन ही थे, जिन्होंने आईपीएल 2026 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की नाक को बचाया और 100 रन से कम के स्कोर पर आउट होने से टीम को बचाया। हालांकि, सीएसके को जीत नहीं मिली, क्योंकि रन ही बोर्ड पर 127 थे। इनमें से भी 43 रन अकेले जैमी ओवर्टन ने बनाए और महेंद्र सिंह धोनी का एक रिकॉर्ड धराशायी कर दिया। एमएस धोनी इस मैच का हिस्सा नहीं थे। वे चोट के कारण कई मैचों में बाहर बैठेंगे। इस मैच में एमएस धोनी की कमी टीम को खली और टीम बुरी तरह से इस मैच को हारी। आपको जानकर हैरानी होगी कि आईपीएल में सीएसके लिए एमएस धोनी ने अब तक 6 मैच मिस किए हैं और इनमें से पांच मैचों में टीम को हार मिली है। जैमी ओवर्टन अब आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नंबर 8 या इससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए...