साहिबगंज, जून 19 -- साहिबगंज। जैप 9 में साहिबगंज शहरी क्षेत्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जैप 9 के जवानों की जांच व जीवन रक्षक दवाई दी गई। इसमें जवानों का मुख्य रूप से शुगर, ब्लड प्रेशर व मलेरिया जांच की गई। जैप 9 के डीएसपी अजय केरकेट्टा ने स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद देकर शिविर का समापन किया। उन्होंने ऐसा शिविर महीने में दो बार लगाने का भी आग्रह किया। शिविर में चिकित्सक पदाधिकारी के अलावा फार्मासिस्ट मोनू मैथ्यू मुर्मू, लैब टेक्नीशियन अमित यादव, एएनएम भवानी कुमारी साहा, एएनएम खुशबू कुमारी, एमटीएस दिनेश मरांडी आदि मौजूद थे। फोटो 8, शिविर में जवानों की स्वास्थ्य जांच करते डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...