रांची, मार्च 12 -- रांची। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एचसीजी अब्दुर रज्जाक अंसारी कैंसर अस्पताल द्वारा जैप-10 महिला बटालियन परिसर में गुरुवार को जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सिटी एसपी पारस राणा की उपस्थिति में डॉ. एमडी आफताब आलम ने महिलाओं को सर्वाइकल स्क्रीनिंग और मैमोग्राफी के महत्व के बारे में बताया। 300 महिला कर्मियों की भागीदारी वाले इस सत्र में स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए जुम्बा सेशन भी हुआ। अस्पताल के सीओओ इरशाद खान ने समय पर जांच को बचाव का आधार बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...