जैप वन ने पेश की चादर, मुंबई के कव्वालों के सुरों पर झूमे जायरीन
रांची, अगस्त 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा के दरबार में चल रहे उर्स के दौरान रविवार को झारखंड आर्म्ड पुलिस वन (जैप-वन) की ओर से चादरपोशी की गई। पुलिस जवानों ने बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर राज्य में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। चादरपोशी से पहले जैप-वन के जवानों ने सलामी दी। इसके बाद अधिकारियों और जवानों ने मजार पर पहुंचकर अकीदत के साथ चादर पेश की। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। कार्यक्रम में झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य भी पहुंचे। उन्होंने भी बाबा की मजार पर चादरपोशी कर राज्य और देश में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि रिसालदार शाह बाबा किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि सभी के हैं। उनके दरबार में हर धर्म और समुदाय के लोग आस्था के साथ पहुंचते हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.